<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 18, 2026

मौनी अमावस्या पर आर्य समाज नई बाजार बस्ती में वैदिक यज्ञ एवं सत्संग का हुआ आयोजन


बस्ती। नई बाजार बस्ती स्थित आर्य समाज के सत्संग भवन में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर वैदिक परंपरा के अनुसार यज्ञ एवं सत्संग का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय के ब्रह्मत्व में किया गया, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियाँ दी गईं।
इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने मौनी अमावस्या के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व आत्मशुद्धि, संयम एवं साधना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या पर मौन, ध्यान और यज्ञ करने से मन की चंचलता शांत होती है तथा व्यक्ति आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर होता है। वैदिक यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कार्यक्रम के दौरान कुमारी नयना मोदनवाल का जन्मदिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यज्ञ के माध्यम से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उपस्थित लोगों ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
सत्संग में आर्य समाज के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने वैदिक यज्ञ में सहभागिता कर धर्म, संस्कार और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर अनूप कुमार त्रिपाठी, रजनी मिश्रा, रत्नेश मिश्र, नवल किशोर चौधरी, नीतीश कुमार, दृष्टि मोदनवाल, परी, पुनीत राज, उपेन्द्र आर्य, रिमझिम गौतम, राजेश्वरी गौतम, महिमा आर्य, विश्वनाथ आर्य, धर्मेन्द्र कुमार, गणेश आर्य, पल्लवी मुख्य रूप से सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages