<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 18, 2026

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 70 मरीजों का किया गया उपचार


बस्ती। रविवार मानव कल्याण सेवा संस्थान द्वारा होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से डा. नवीन कुमार सिंह के संयोजन में मूडघाट चौराहे के निकट निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 70 मरीजों की जांच के साथ उन्हें औषधि और परामर्श दिया गया। मिजिल्स, चिकन पाक्स से बचाव हेतु लोगों को जागरूक कर दवायें दी गई।
डा. वी.पी. चौरसिया, डा. जे.पी. शुक्ला, डा. डी.वी. चौधरी ने मरीजों को उपचार किया। शिविर को सम्पन्न कराने में मुख्य रूप से पवन कुमार, प्रवीण कुमार, साम्भवी सिंह आदि ने सहयोग किया। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages