<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 18, 2026

तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर हुआ सम्पन्न


बस्ती। हर्रैया कस्बे के गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी में प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र त्रिपाठी की देख रेख में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का रविवार को समापन हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर समापन सत्र का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रवक्ता डॉ कौशल किशोर त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष रवीश कुमार मिश्र, राधेश्याम यादव, शक्ति शरण उपाध्याय रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य की अगुवाई में माल्यार्पण, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्काउट हमें दूसरों के लिए जीने की कला सिखाता है। देश के लिए सुयोग्य नागरिक बनाता है। हम आपातकाल में कैसे रहें, सीमित संसाधनों में कैसे अपने लिए भोजन पानी की व्यवस्था करें आदि की सीख मिलती है। कहा कि इस तरह के शिविर से बच्चों को टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल सिखाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये अनुभव छात्रों के भावी जीवन में एक मजबूत आधारशिला का कार्य करेंगे। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि स्काउट एवं गाइड को निस्वार्थ भाव से समाज व राष्ट्र की सेवा का कार्य करना चाहिए। आपदा और संकटग्रस्त लोगों की सहायता करने से आत्मिक संतुष्टि मिलती है। कहा कि स्काउट बिना जाति धर्म के भेदभाव के लोगों की सेवा करना सिखाता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि स्काउट गाइड शिविर में छात्र छात्राओं ने जो ज्ञान व प्रशिक्षण लिया है वो निश्चित ही जीवन में उनके काम आएगा। जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय, विजय कश्यप, आदर्श मिश्र, ट्रेनिंग काउंसलर गाइड नंदनी की देखरेख में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतीकरण किया गया। छात्र-छात्राओं को अलग-अलग टोलियों में बांटा गया। सभी टोलियों द्वारा तंबू निर्माण करने और उसे सुसज्जित करने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की गांठे लगाने का प्रदर्शन भी किया गया। अतिथियों ने बच्चों द्वारा बिना बर्तन के बनाए गए भोजन, रंगोली और साज सज्जा की प्रशंसा की। शिविर समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टोली और प्रशिक्षण में लगे स्टाफ को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के स्काउट मास्टर दिनेश पाण्डेय , गाइड कैप्टन अंजू श्रीवास्तवा, पंकज सिंह, राम बरन चौहान, प्रवेश कुमार शुक्ला, प्रभाकर पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, सुधीर पाठक, दिनेश मिश्र, पवन मिश्र, रामनरेश शर्मा, शिवराम पटेल, अमरेश पाण्डेय, अमित मिश्रा, कैलाश त्रिपाठी, अलगू प्रसाद, कृष्ण मोहन गुप्ता, राकेश यादव, मृत्युंजय यादव, मृगेंद्र पाण्डेय, दीपक यादव, कमलेश शुक्ला, धनवंत शुक्ला, प्रवीण सिंह, संतोष श्रीवास्तव,अमरनाथ केसरवानी, प्रद्युम्न उपाध्याय, सुनील मौर्या, राकेश कुमार यादव, कल्पना मिश्रा, अंजली सिंह, बीनू पाण्डेय, वर्तिका श्रीवास्तव, निहारिका सिंह, पूनम सिंह, मुस्कान यादव, सोनी शुक्ला, अनीता सिंह, प्रियंका पाण्डेय, संध्या त्रिपाठी, खुशी सोनी, सपना सिंह, सिमरन सिंह ,पद्मा मिश्रा, मधु शर्मा, कामना त्रिपाठी, संध्या श्रीवास्तव, श्रुति श्रीवास्तव, श्वेता सिंह, वंदना विश्वकर्मा, संयोगिता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages