<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 18, 2026

18 जनवरी को बीएलओ द्वारा आलेख्य मतदाता सूची का पाठन कर नागरिकों को सुनाया गया - डीएम


बस्ती। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में 18 जनवरी को जनपद बस्ती के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा आलेख्य मतदाता सूची का पाठन कर नागरिकों को सुनाया गया। इस दौरान बीएलओ के पास फॉर्म-6, 7 एवं 8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहे, ताकि पात्र नागरिक नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन हेतु आवेदन कर सकें।
कार्यक्रम की निगरानी एवं समीक्षा हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने तहसील बस्ती सदर क्षेत्र अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय खुटहन एवं कम्पोजिट विद्यालय बकैनियादीप में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया तथा पूछताछ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages