<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, January 17, 2026

राजकीय इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

बस्ती। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में आज राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती में सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुशवाहा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाषण, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक/लघु नाटिका प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के सात विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान क्रमशः बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की अरीबा खान, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की निकिता तिवारी और राजकीय इंटर कॉलेज के दिव्यांश को मिला। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान क्रमशः बेगम खैर इंटर कॉलेज की चांदनी, श्रीमती कृष्णा कुमारी इंटर कॉलेज की मुस्कान गुप्ता और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की तस्मिया फातिमा रही। वहीं, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और द्वितीय स्थान बेगम खैर इंटर कॉलेज को मिला।
विजयी प्रतिभागियों को परिवहन विभाग द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। निर्णायक मंडल में प्रधानाध्यापक राजकीय हाई स्कूल खलीलपट्टी उदयभान सिंह, प्रधानाध्यापक राजकीय हाई स्कूल सिकटा रामचंद्र यादव और प्रवक्ता देशराज नारंग इंटर कॉलेज डॉ. रमा शर्मा ने अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम की रूपरेखा विद्यालय के शिक्षक अजय कुमार, मृत्युंजय कुमार और अमित यादव द्वारा तैयार की गई, जबकि अभिलेखन अजय प्रकाश लाल ने किया। शिक्षक पूर्णिमा श्रीवास्तव, अंजू वर्मा, अंजुम परवीन, सावित्री उपाध्याय, कुसुमलता मिश्रा, जीनत जहां, रामसनेही, राजेश चतुर्वेदी एवं अन्य छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages