गोरखपुर। उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के अवसर पर बिहार की राजधानी पटना में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस खास कार्यक्रम में गोरखपुर से सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित होंगे।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधान परिषद सदस्य और आयोग के उपाध्यक्ष समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति भी भाग लेंगे। रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने निवेश, रोजगार, स्टार्टअप, एक्सप्रेसवे, मेडिकल एजुकेशन, डिजिटल गवर्नेंस और सामाजिक कल्याण में अभूतपूर्व प्रगति की है।
रवि किशन ने कहा, “गोरखपुर का सांसद होने के नाते उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। बिहार की धरती से प्रदेश की उपलब्धियाँ साझा करना विशेष महत्व रखता है। यह कार्यक्रम केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक सामूहिक प्रयास है।”
उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, संगीत-नृत्य, नाट्य मंचन और ODOP उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित होगी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट व्यक्तियों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान और विश्वकर्मा श्रम सम्मान से भी सम्मानित किया जाएगा।
रवि किशन ने प्रदेशवासियों और देशवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस-2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश और बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने का अवसर है।
उत्तर प्रदेश सरकार का उद्देश्य इस दिन को केवल समारोह के रूप में नहीं मनाना है, बल्कि राज्य की विकास और सामाजिक कल्याण की उपलब्धियों को पूरे देश के सामने प्रदर्शित करना है।

No comments:
Post a Comment