<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 11, 2026

राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खेलों से होता है सर्वांगीण विकास - संजीव त्यागी

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी ने कहा कि जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। खेल खेलते समय लक्ष्य निर्धारण और एकाग्रता अत्यंत आवश्यक होती है। जब लक्ष्य स्पष्ट होता है तो सफलता भी सुनिश्चित होती है। खेलों से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है।

वह जिला वालीबाल संघ बस्ती एवं बजरंग बली सरस्वती व्यामशाला के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय जगदम्बिका देवी एवं स्वर्गीय हनुमन्त प्रसाद मिश्र मेमोरियल राज्य स्तरीय तीन दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होते हैं।

संजीव त्यागी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, टीमवर्क, आत्म-नियंत्रण और सकारात्मक सोच का विकास होता है, जो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सहायक सिद्ध होती है।

इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय टीम व्यायामशाला की ओर से एक पारी खेलकर विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में विनोद कुमार उपाध्याय, वंश गोपाल मिश्र, राघवेन्द्र प्रसाद मिश्र, जीशान हैदर रिजवी, आशीष, परवेज, राजेश सोनी, मन्चल, अनुराग कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages