<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 11, 2026

चौकीदारों को कम्बल वितरण कर भाजपा नेता रमाकांत पाण्डेय ने दिया सेवा और सम्मान का संदेश


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट के प्रबल दावेदार रमाकांत पाण्डेय ने रविवार को गौर थाना परिसर में चौकीदारों के बीच कम्बल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था में चौकीदारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके योगदान को सम्मान मिलना चाहिए।

रमाकांत पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं चौकीदारों की भूमिका की सराहना कर चुके हैं। वर्षों बाद भाजपा सरकार में चौकीदारों को न केवल सम्मान मिला, बल्कि उनके मानदेय और सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चौकीदारों की समस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

भाजपा नेता ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ भाजपा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले गरीबों के अधिकारों की अनदेखी होती थी, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद आवास, शौचालय, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और रोजगार सृजन के क्षेत्र में व्यापक कार्य हुए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पहले सरकारी नौकरियों में रिश्वत का बोलबाला था, लेकिन भाजपा सरकार में यह व्यवस्था समाप्त हुई और अब बिना रिश्वत के योग्य लोगों को रोजगार मिल रहा है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण और काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर को भाजपा सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि इन्हीं विकास कार्यों के आधार पर भाजपा पुनः मजबूत सरकार बनाएगी।

कंबल वितरण के दौरान रमाकांत पाण्डेय ने कहा कि कड़ाके की ठंड में यह कंबल चौकीदारों को ड्यूटी के दौरान सहूलियत प्रदान करेंगे। कंबल पाकर चौकीदारों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया।

इस अवसर पर गौर थानाध्यक्ष संतोष कुमार, संजय कुमार, शशिकांत पाण्डेय, दुर्गेश पाण्डेय, भोले, आनंद, राजकुमार, राजमणि, उधव प्रसाद, जगराम, फुल्ला, अशर्फीलाल, रामदुलारे, रामचंद्र, बबलू चौधरी, राम भवन निषाद, बृजेश सहित पुलिसकर्मी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages