<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 11, 2026

क्रैक साइबर क्राइम अभियान में बड़ी सफलता, साइबर ठगी पीड़ित को दो लाख रुपये कराए गए वापस


बस्ती। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों पर प्रभावी रोकथाम और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। साइबर हेल्प डेस्क थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम ने साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित की लगभग दो लाख रुपये की सम्पूर्ण फ्राड धनराशि शत-प्रतिशत वापस कराई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

पीड़ित रामअनुज मौर्य पुत्र श्रीराम मौर्य, निवासी जंगलऊन, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर के साथ साइबर ठगी की घटना हुई थी। ठगों द्वारा उनके एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से 99,999 रुपये एवं 50,000 रुपये तथा यूपीआई के माध्यम से 48,500 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। घटना के महज एक घंटे के भीतर पीड़ित ने थाना कोतवाली खलीलाबाद स्थित साइबर हेल्प डेस्क पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही साइबर हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड को तत्काल ब्लॉक कराया गया, जिससे क्रेडिट कार्ड से हुए कुल 1,50,000 रुपये की धनराशि वापस हो गई। वहीं यूपीआई से हुए 48,500 रुपये के फ्राड की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई गई, जिसके बाद संबंधित धनराशि पर होल्ड लगाते हुए उसे भी सुरक्षित कर लिया गया। इस प्रकार पीड़ित से की गई सम्पूर्ण साइबर ठगी की लगभग दो लाख रुपये की राशि शत-प्रतिशत वापस कराई गई।

इस सराहनीय कार्रवाई पर पीड़ित द्वारा जनपद संतकबीरनगर पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

रिकवरी कराने वाली टीम

इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय, कम्प्यूटर ऑपरेटर रमापति, कांस्टेबल पवन, महिला कांस्टेबल शिवांगी एवं महिला कांस्टेबल रीता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील

जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें। सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages