<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 11, 2026

व्यस्त समपारों की सुरक्षा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे का तकनीकी कदम, सीसीटीवी से होगी 24 घंटे निगरानी

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा रेल संरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नई तकनीकों का समावेश किया जा रहा है। इसी क्रम में व्यस्त समपारों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जा रहे हैं।

वाराणसी मंडल के दीदारगंज रोड–शाहगंज खंड पर स्थित दीदारगंज रोड स्टेशन के निकट मानवित समपार संख्या 67 ‘सी’ पर गतिविधियों की निगरानी हेतु दो सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की फीड ओ.एफ.सी. मीडिया के माध्यम से दीदारगंज रोड स्टेशन तक पहुंचाई जा रही है, जहां समपार पर होने वाली सभी गतिविधियों की रिकॉर्डिंग की जा रही है।

रेलवे प्रशासन द्वारा समपारों पर होने वाली दुर्घटनाओं को समाप्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसके अंतर्गत जन-जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ उच्च यातायात वाले समपारों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जा रहे हैं। साथ ही समपारों पर लगे स्टेशन से कनेक्ट फोन को अपग्रेड किया जा रहा है।

मानव विफलता के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कर्मचारियों को नियमित रूप से आवधिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पर्यवेक्षकों द्वारा संरक्षा कर्मचारियों की काउंसलिंग भी की जा रही है। इसके अतिरिक्त समपारों पर उपकरणों की विफलता से बचाव के लिए उपकरणों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है तथा पुराने उपकरणों को समय से बदलने के लिए स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

रेलवे प्रशासन का यह प्रयास समपारों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages