<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 11, 2026

डंकन ड्राइविंग व ओवर स्पीडिंग के खिलाफ चला विशेष जागरूकता व प्रवर्तन अभियान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत 11 जनवरी 2025 को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में डंकन ड्राइविंग एवं ओवर स्पीडिंग के संबंध में वाहन स्वामियों व चालकों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित गति से वाहन चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई।

जागरूकता कार्यक्रम के उपरांत अपराह्न में प्रवर्तन की कार्यवाही की गई। इस दौरान डंकन ड्राइविंग के अभियोग में दो वाहनों का चालान किया गया। वहीं अन्य विभिन्न अभियोगों में कुल 30 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

इस विशेष अभियान में यात्री कर अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव सहित प्रवर्तन स्टाफ के अन्य कर्मी सम्मिलित रहे। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages