<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 13, 2026

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से पुरी, कोलकाता व गंगासागर यात्रा का सुनहरा अवसर

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। भारतीय रेल द्वारा देश के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन हेतु थीम आधारित भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है और श्रद्धालुओं को एक ही यात्रा में अनेक प्रसिद्ध स्थलों के दर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है।

इसी क्रम में भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा 05 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक 09 रात एवं 10 दिन की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन से रवाना होकर गया, पुरी जगन्नाथ, कोणार्क मंदिर, कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम, वाराणसी एवं अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराएगी।

इस विशेष पर्यटक ट्रेन में कुल 767 बर्थ उपलब्ध हैं, जिनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी की 49 सीटें, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी की 70 सीटें तथा शयनयान श्रेणी की 648 सीटें शामिल हैं। यात्रियों के चढ़ने एवं उतरने के लिए आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी स्टेशन निर्धारित किए गए हैं।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु गया स्थित विष्णुपद मंदिर, पुरी जगन्नाथ मंदिर, उड़ीसा का कोणार्क मंदिर, कोलकाता, गंगासागर, जसीडीह स्थित बैद्यनाथ धाम, वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर तथा अयोध्या में राम मंदिर, हनुमानगढ़ी और सरयू आरती के दर्शन कर सकेंगे।

इस पैकेज में यात्रियों को श्रेणी के अनुसार ट्रेन यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, साथ ही वातानुकूलित एवं गैर-वातानुकूलित बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण की सुविधा प्रदान की जाएगी।

इकोनॉमी श्रेणी (शयनयान) का पैकेज मूल्य 19,110 रुपये प्रति व्यक्ति तथा 05 से 11 वर्ष के बच्चों के लिए 17,950 रुपये निर्धारित किया गया है। स्टैंडर्ड श्रेणी (वातानुकूलित तृतीय श्रेणी) का पैकेज मूल्य 31,720 रुपये प्रति व्यक्ति एवं बच्चों के लिए 30,360 रुपये है, जबकि कम्फर्ट श्रेणी (वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी) का पैकेज मूल्य 41,980 रुपये प्रति व्यक्ति तथा बच्चों के लिए 40,350 रुपये रखा गया है।

इस यात्रा में एलटीसी एवं ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसे आईआरसीटीसी पोर्टल पर सूचीबद्ध सरकारी एवं गैर-सरकारी बैंकों के माध्यम से लिया जा सकता है। बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी। इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित कार्यालय अथवा वेबसाइट आईआरसीटीसी टूरिज्म डॉट कॉम (www.irctctourism.com) के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए 9236391908, 8287930908, 9305111763, 8595924294, 8595924299, 8287930926 एवं 8595924293 मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages