वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर के मुख्य आतिथ्य में 25 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सायं 05.00 बजे रेलवे प्रेक्षागृह, गोरखपुर में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्वोत्तर रेलवे कला समिति के तत्त्वावधान में सम्पन्न होगा।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कला समिति के कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की जाएगी। साथ ही कला समिति एवं पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड्स के सदस्यों द्वारा देशभक्ति पर आधारित लघु नाटक प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त एन.ई. रेलवे सीनियर सेकेंड्री स्कूल, एन.ई. रेलवे हायर सेकेंड्री स्कूल तथा एन.ई. रेलवे बालिका इंटर कॉलेज, गोरखपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत समूह नृत्य प्रस्तुत कर राष्ट्रीय भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया जाएगा।
कार्यक्रम के माध्यम से गणतंत्र दिवस की गरिमा, राष्ट्रीय एकता एवं देशप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment