<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, January 24, 2026

ऑल यूपी में सर्वाधिक हड्डी ऑपरेशन करने पर डॉ. आरके राय सम्मानित


अयोध्या। (वासुदेव  यादव)राजकीय श्रीराम अस्पताल अयोध्या में कार्यरत वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थो सर्जन) डॉ. आर.के. राय को ऑल यूपी में सर्वाधिक हड्डी के ऑपरेशन करने पर प्रथम स्थान प्राप्त होने के गौरवपूर्ण अवसर पर सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश द्वारा स्वास्थ्य भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। इस अवसर पर महानिदेशक की ओर से यह सम्मान डॉ. रतनपाल सिंह सुमन द्वारा दिया गया।
डॉ. आर.के. राय की इस उपलब्धि से न केवल राजकीय श्रीराम अस्पताल बल्कि पूरे अयोध्या जनपद का नाम रोशन हुआ है। उनकी कार्यकुशलता, समर्पण और मरीजों के प्रति संवेदनशील सेवा भाव की चिकित्सा जगत में सराहना की जा रही है।

इस संबंध में जानकारी राजकीय श्रीराम अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी श्री वाई.पी. सिंह ने मीडिया को दी।

No comments:

Post a Comment

Pages