वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय स्थित साउथ डिस्पेंसरी, गोरखपुर में 23 जनवरी 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारम्भ महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर ने स्वयं रक्तदान कर किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम जनमानस को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए इसे मानवता की सेवा बताया।
शिविर में सचिव/महाप्रबन्धक आनन्द ऋषि श्रीवास्तव, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह सहित भारी संख्या में रेल अधिकारी, कर्मचारी एवं खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। इस रक्तदान शिविर में कुल 74 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार, अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी, आई.आर.ई.एफ. के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पांडे तथा एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

No comments:
Post a Comment