<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 20, 2026

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना कलवारी, थाना नगर पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को असलहा एवं असलहा बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार 20 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कलवारी क्षेत्र के मांझा खुर्द स्थित श्मशान घाट के पीछे निर्जन स्थान पर कार्रवाई की गई। यहां अभियुक्त भट्ठी जलाकर अवैध तमंचा व कारतूस का निर्माण कर रहा था। प्रभारी एसओजी मय टीम, थानाध्यक्ष कलवारी मय टीम, थानाध्यक्ष नगर मय पुलिस टीम एवं चौकी प्रभारी मांझा खुर्द की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर अभियुक्त को रात्रि लगभग 02.00 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ताज मोहम्मद पुत्र तैयब निवासी कस्बा इलफातगंज, थाना इब्राहिमपुर, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचा 12 बोर, दो अवैध देशी तमंचा 315 बोर, एक अवैध निर्मित देशी तमंचा 315 बोर, दो अवैध स्वनिर्मित जिंदा कारतूस 12 बोर, एक अवैध खोखा कारतूस 12 बोर तथा तमंचा व कारतूस बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कलवारी पर मु0अ0सं0 10/2026 धारा 3/5/25/27 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने घर पर तमंचा व कारतूस बनाकर चोरी-छिपे बेचता था। पुलिस की भनक लगने के बाद वह सवारी के माध्यम से सामान लाकर निर्जन स्थानों पर रात के समय असलहा तैयार करता था। अभियुक्त ने असलहा निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों की ओर इशारा करते हुए बताया कि इन्हीं उपकरणों से वह तमंचा व कारतूस बनाता था तथा अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी की गुहार लगाई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages