गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर सामूहिक रूप से सुना।
इस क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने गोरखपुर शहर विधानसभा अंतर्गत बिस्मिल नगर मंडल के बूथ संख्या 165 पर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिशिर वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद अग्रहरि, चंदू श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की एक बड़ी ताकत के रूप में उभरा है और देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में चौमुखी विकास हो रहा है और भारत हर क्षेत्र में अग्रणी बन रहा है। विकसित अर्थव्यवस्था और विकसित भारत का संकल्प मोदी सरकार की प्राथमिकता है।
डॉ. सिंह ने ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर ही आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को पूरा किया जा सकता है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है।
इसी क्रम में जनप्रिय विहार कॉलोनी में डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, हनुमंत नगर में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीताशू सिंह ‘आशु’, रंजूला रावत, राधेश्याम रावत, आर्य नगर में शशिकांत सिंह, बौलिया कॉलोनी में इंद्र मणि उपाध्याय, लच्छीपुर में बृजेश मणि मिश्र, महुईसुधरपुर में अच्युतानंद शाही, जटेपुर में ओमप्रकाश शर्मा, छोटे काजीपुर में जितेंद्र चौधरी ‘जीतू’ सहित विभिन्न स्थानों पर मंडल अध्यक्षों, पार्षदों, मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।

No comments:
Post a Comment