बस्ती। भारत रत्न, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती आज बस्ती विकास समिति नगर कार्यालय पर बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संस्थापक राहुल श्रीवास्तव ‘राजा भईया’ ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय, समानता और गरीबों के अधिकारों के सच्चे प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन शोषित-वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा, जिसे आज की पीढ़ी को समझने और अपनाने की आवश्यकता है।
प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का व्यक्तित्व सादगी, ईमानदारी और निडरता का उदाहरण है। उन्होंने बिना किसी लोभ-लालच के राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी।
नगर अध्यक्ष पवन वर्मा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने कार्यों से यह सिद्ध किया कि सत्ता का सही उपयोग समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए होना चाहिए। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।
ई. दीपक गौड़ ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जैसे नेता विरले ही होते हैं, जिन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और ईमानदारी की मिसाल है।
अम्बेश श्रीवास्तव ‘मोनू’ ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़े और वंचित समाज को राजनीतिक पहचान दिलाई। उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और न्याय की स्थापना के लिए कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में आशीष शुक्ला, नरेंद्र प्रताप सिंह, अमर चौधरी, सुधीर कुमार शर्मा, विनीत श्रीवास्तव, विनय कुमार राजपूत, नरेन्द्र कुमार वर्मा, रवि वर्मा, राजकुमार, अनिल कुमार, गणेश श्रीवास्तव, पार्थ श्रीवास्तव, नबी हुसैन, विवेक श्रीवास्तव, संतोष कुमार, रोहन श्रीवास्तव विशाल निषाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment