<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 9, 2026

डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान सड़क सुरक्षा समिति की पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन एवं विभिन्न विभागों द्वारा की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने एनएचएआई मार्गों के किनारे झाड़ियों की साफ-सफाई, पटरी व नाली मरम्मत, अवैध कट्स को बंद करने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य बिंदुओं पर अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई प्रतिनिधि को मार्गों पर झाड़ियों की नियमित कटाई तथा दुर्घटना की स्थिति में एंबुलेंस व क्रेन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शहरी क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई, नालियों की मरम्मत, चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों एवं स्ट्रीट लाइट की क्रियाशीलता की निरंतर निगरानी करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दिए गए। खलीलाबाद शहर में नूरी मस्जिद के सामने अवांछित डिवाइडर को तत्काल हटाने का आदेश दिया गया ताकि आवागमन सुरक्षित व सुगम हो सके। बिड़हर मार्ग पर झाड़ियों की कटाई, पटरी मरम्मत तथा संकरी पुलिया को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। निर्माण में अनावश्यक विलंब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी को समिति गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान गलत साइड, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर नियमित चालान, स्कूली वाहनों के शत-प्रतिशत सत्यापन, 15 वर्ष से पुराने वाहनों पर कार्रवाई तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे रिफ्लेक्टर रेडियम पट्टी लगाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक लाइट, ब्लैक स्पॉट पर टेबल टॉप रंबल स्ट्रिप, सीट बेल्ट व हेलमेट के प्रयोग को सख्ती से लागू करने तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण, परिवहन, पुलिस, नगर पालिका, विद्युत व शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages