<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 9, 2026

खराब प्रदर्शन वाले एफपीओ के पुनर्जागरण को लेकर संयुक्त निदेशक ने किया भौतिक निरीक्षण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। प्रधानमंत्री 10,000 कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) कार्यक्रम के अंतर्गत खराब प्रदर्शन कर रहे एफपीओ के पुनर्जागरण एवं संवर्धन के उद्देश्य से भारत सरकार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विक्रांत सिंह ने जनपद में तीन कृषक उत्पादक संगठनों का भौतिक निरीक्षण किया। यह कार्यक्रम एक केंद्रीय प्रायोजित योजना है, जिसके तहत किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें तकनीक, वित्त एवं बाजार से जोड़ा जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान विकासखंड नाथनगर स्थित गजपुर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का जायजा लिया गया, जहां खाद, बीज एवं दवा के व्यवसाय में अपेक्षित लाभ न होने के कारण गतिविधियां ठप पाई गईं। इस पर डॉ. विक्रांत सिंह ने एफपीओ पदाधिकारियों को व्यावहारिक संचालन रणनीतियों एवं केंद्र सरकार की सहयोगी योजनाओं से जुड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस एफपीओ को हर हाल में सुदृढ़ किया जाएगा।

इसके बाद उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह के साथ बैठक कर सीबीबीओ की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही विकासखंड पौली में पौली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, नंदन क्रंदन एफपीओ एवं अनुपम ऑर्गेनिक पौली वेजिटेबल फार्मर्स का निरीक्षण किया गया। अनुपम ऑर्गेनिक एफपीओ द्वारा किए जा रहे जैविक उत्पादों के लाभकारी व्यवसाय की सराहना की गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages