<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 9, 2026

19वीं जगदंबिका देवी–हनुमंत प्रसाद मिश्र मेमोरियल राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन 10 जनवरी को

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जिला वॉलीबॉल संघ बस्ती एवं बजरंग बली सरस्वती व्यामशाला बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 19वीं स्व. श्रीमती जगदंबिका देवी एवं स्व. श्री हनुमंत प्रसाद मिश्र मेमोरियल राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन 10 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे परमेश्वर पार्क, मंगल बाजार, पुरानी बस्ती स्थित मैदान में होगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष वंशगोपाल मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मनोज गुप्ता एवं नीरज गुप्ता होंगे। वहीं आयोजन समिति के संयोजक राघवेन्द्र प्रसाद मिश्र (पट्टू भैया) ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की कुल 18 टीमें प्रतिभाग करेंगी।

प्रतियोगिता में साईं रायबरेली, वाराणसी, गोरखपुर हॉस्टल, अयोध्या हॉस्टल, आजमगढ़, लखनऊ स्टेडियम, देवरिया हॉस्टल, सिवान, टीडी कॉलेज जौनपुर सहित अन्य टीमें अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजित समिति की बैठक में मनोज सोनी, राजेश्वर वर्मा, डॉ. अरशद, जमील अहमद, मनोहर लाल, कम्मू भाई, राजेश सोनी, प्रिंस, आशीष, परवेज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages