<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 9, 2026

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : परिवहन विभाग का विशेष अभियान, 11 वाहनों का चालान, एक बस निरुद्ध

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता




बस्ती। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाए जाने के निर्देशों के क्रम में 09 जनवरी 2026 को सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एवं यात्री/मालकर अधिकारी द्वारा बडेवन चौराहा एवं फुटहिया चौराहा पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रेशर हॉर्न, लाल-नीली बत्ती, हूटर एवं काली फिल्म के विरुद्ध सघन जांच की गई।

इस कार्रवाई में कुल 11 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही मार्ग पर संचालित 15 बसों का निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी वाहन एआईएस 052 एवं एआईएस 119 मानकों के अनुरूप पाए गए। जांच के दौरान अनाधिकृत रूप से संचालित एक बस को निरुद्ध किया गया, जिसका प्रशमन शुल्क लगभग 94 हजार रुपये वसूला गया।

अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति वाहन चालकों एवं आम जनमानस को जागरूक करते हुए पेम्फलेट/लीफलेट का वितरण भी किया गया।

उक्त कार्यक्रम में सुरेश कुमार मौर्य, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, यात्री/मालकर अधिकारी, श्रीमती सीमा गौतम, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) बस्ती, परिवहन विभाग के कर्मचारी एवं प्रवर्तन स्टाफ उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages