<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 9, 2026

सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर व बस्ती में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की होगी समीक्षा

बस्ती । निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्याे का निरीक्षण मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर व बस्ती, का किया जायेगा। आगामी 13 जनवरी मंगलवार को सिद्धार्थनगर में प्रातः 10ः30 बजे से सायं 04ः00 बजे तक प्रत्येक विधानसभा में तीन पोलिंग केन्द्रों का निरीक्षण तथा सायं 4ः00 से 4ः30 बजे तक कलेक्टेªट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात 4ः30 से 05ः00 बजे तक जनपद के सासद/ विधायक एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। 20 जनवरी 2026 मंगलवार को संतकबीर नगर में प्रातः 10ः30 बजे से सायं 04ः00 बजे तक प्रत्येक विधानसभा में तीन पोलिंग केन्द्रों का निरीक्षण तथा सायं 4ः00 से 4ः30 बजे तक कलेक्टेªट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात सायं 4ः30 से 05ः00 बजे तक जनपद के सासद/विधायक एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। 22 जनवरी 2026 गुरूवार को जनपद बस्ती में प्रातः 10ः30 बजे से सायं 04ः00 बजे तक प्रत्येक विधानसभा में तीन पोलिंग केन्द्रों का निरीक्षण तथा सायं 4ः00 से 4ः30 बजे तक कलेक्टेªट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात सायं 4ः30 से 05ः00 बजे तक जनपद के सासद/ विधायक एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages