<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, January 7, 2026

स्काउट-गाइड ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल

बस्ती। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश, जिला संस्था बस्ती के तत्वावधान में कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला संस्था परिसर में आयोजित कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों को आमंत्रित कर कंबल वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिला सचिव भारत स्काउट एवं गाइड, जिला संस्था बस्ती डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि स्काउट-गाइड से जुड़े लोग विगत कई वर्षों से ठंड के मौसम में लगातार जरूरतमंदों की सेवा करते आ रहे हैं। इसी क्रम में इस वर्ष भी कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, ताकि ठंड से लोगों को राहत मिल सके।
जिला चिकित्सालय के आशु चिकित्साधिकारी एवं स्काउट-गाइड के आजीवन सदस्य डॉ. बी.के. वर्मा ने कहा कि लगातार गिरते तापमान के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे समय में कंबल वितरण जैसे सेवा कार्य से आत्मसंतोष मिलता है। जब तक ठंड का प्रकोप बना रहे, इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए।
जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) प्रताप शंकर पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से जरूरतमंदों की आवश्यकताएं पूरी होती हैं और उन्हें ठंड से राहत मिलती है।
कार्यक्रम में ट्रेनिंग काउंसलर (स्काउट) आदर्श मिश्रा, स्काउट मास्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य स्काउट-गाइड पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages