बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर मोहल्ले में रविवार दोपहर एक भाई-बहन ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर अपनी जान दे दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।घटना के अनुसार, आनंद प्रकाश गुप्ता (30) और उनकी बहन चंचल गुप्ता (34) अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर बरछा पुल से लगभग 100 मीटर दूर बागै नदी के किनारे पहुंचे। वहां उन्होंने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने दोनों को अचेत अवस्था में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से बयान भी दर्ज कर रही है।
No comments:
Post a Comment