कौशाम्बी। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन कौशाम्बी के परेड ग्राउंड में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अमित पाल ने ध्वजारोहण कर सेरीमोनियल परेड की सलामी ली। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत परेड द्वारा की गई हर्ष फायरिंग ने पूरे परिसर को राष्ट्रगौरव और देशभक्ति के उत्साह से भर दिया।रंगोली, फूलों एवं गुब्बारों से सुसज्जित परेड ग्राउंड में सधे कदमों से मार्च करती पुलिस टोलियों ने मंच के सामने से गुजरते हुए मुख्य अतिथि का भव्य अभिवादन किया। अनुशासित एवं उत्कृष्ट परेड को देखकर उपस्थित जनसमूह, छात्र-छात्राओं एवं आमंत्रित अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पुलिस जवानों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा समस्त पुलिस कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। परेड का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह ने कमाण्डर प्रथम के रूप में किया, जबकि निरीक्षक शिवचरन राम एवं महिला उपनिरीक्षक यशवन्ती कुमारी ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय कमाण्डर की भूमिका निभाई।मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अमित पाल ने अपने संबोधन में परेड की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक भारत में पुलिस व्यवस्था कानून-व्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए पुलिस समाज में विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक बनती है।समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। इसी क्रम में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे जवानों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ।गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस भव्य समारोह में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश यादव, सीजेएम दीपक कुमार जायसवाल, अपर जिला जज बृजेश कुमार यादव, अपर जिला जज अशोक श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी मंझनपुर, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर वीरेंद्र सरोज, व्यापारी प्रतिनिधि, सम्मानित पत्रकारगण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Tuesday, January 27, 2026
Home
उत्तर प्रदेश
77वें गणतंत्र दिवस पर कौशाम्बी पुलिस का शक्ति-शौर्य प्रदर्शन, सेरीमोनियल परेड ने रचा इतिहास

Tags
# उत्तर प्रदेश
Share This
About VOICE OF BASTI
उत्तर प्रदेश
Tags
उत्तर प्रदेश
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
No comments:
Post a Comment