<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 8, 2026

महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने गोरखधाम एक्सप्रेस का किया ऑन बोर्ड निरीक्षण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने गुरुवार, 08 जनवरी 2026 को गोरखपुर–बठिण्डा गोरखधाम एक्सप्रेस (12555) से यात्रा के दौरान ट्रेन का ऑन बोर्ड निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उन्होंने यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महाप्रबंधक ने सबसे पहले लिनेन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और रख-रखाव का निरीक्षण किया तथा कोच अटेंडेंट को लिनेन के बेहतर प्रबंधन और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ट्रेन टिकट परीक्षकों से हैंड हेल्ड मशीन की कार्यप्रणाली और इससे कार्य में आए सकारात्मक बदलावों पर चर्चा की।

श्री बोरवणकर ने कोचों में स्थित प्रसाधनों का गहन निरीक्षण कर जलापूर्ति एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए। उन्होंने ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग सर्विस (ओबीएचएस) के कर्मचारियों की आईडी की जांच की और उन्हें कोच, प्रसाधन एवं स्नैक्स टेबल की नियमित अंतराल पर सफाई करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त महाप्रबंधक ने ट्रेन में लगे फायर एवं स्मोक डिटेक्शन सिस्टम का निरीक्षण किया तथा ओबीएचएस कर्मचारियों को इस प्रणाली के संचालन एवं आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोचों के अंदर लगे अस्पष्ट एवं अनावश्यक स्टीकरों को हटाने और आवश्यक व जागरूकता से संबंधित स्टीकरों को स्पष्ट रूप से यात्रियों की पहुंच वाली जगहों पर लगाने का निर्देश भी दिया।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने यात्रा कर रहे यात्रियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages