<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 2, 2026

महिला थाना प्रभारी द्वारा पार्कों व प्रदर्शनी स्थलों पर महिलाओं-बालिकाओं को किया गया जागरूक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह द्वारा मय हमराह महिला कांस्टेबल श्यामा पाठक, महिला कांस्टेबल सुमन यादव एवं महिला कांस्टेबल प्रियंका वर्मा के साथ कटेश्वर पार्क, प्रदर्शनी सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उन्हें मिशन शक्ति एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं सतर्कता के उपाय बताए गए तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों एवं महिला थाना के सीयूजी नंबर के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

पुलिस टीम द्वारा महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठाने, आवश्यकता पड़ने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने एवं अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages