वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया। परेड में सम्मिलित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट की जांच करते हुए उन्हें ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी धारण करने तथा आमजन के साथ मधुर एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के उपरांत पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट एवं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई तथा अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल कराई गई।
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन्स परिसर में स्थित मेस, गणना कार्यालय, डायल 112, फायर सर्विस वाहन, आर्मी बैरक, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की साफ-सफाई एवं सुव्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
महोदय द्वारा आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा गार्द की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

No comments:
Post a Comment