गोरखपुर। अशोका फाउंडेशन एवं वसुनेन्द्र हाउसिंग सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में मां अकलेश सेवा शक्ति परिवार व श्री अशोक आश्रम विला के मुखिया, प्रख्यात रेलवे अधिकारी बाबू जी दुर्गा प्रसाद का 99वां जन्मदिन डॉ. अशोक सभागार, रेल विहार कॉलोनी, तारामंडल में धूम-धाम से मनाया गया।
जन्मोत्सव के अवसर पर प्रातः आसपास के मंदिरों में निर्धन व असहाय लोगों को खाद्य सामग्री, स्वेटर व कंबल वितरित किए गए। लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उपस्थित लोगों ने बाबू जी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर जेष्ठ पुत्र इंजीनियर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव एवं डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 99 वर्ष की आयु में भी पिता जी में समाज सेवा का अद्भुत जोश है। उन्होंने अब तक सैकड़ों गरीब बच्चियों का विवाह कराया है तथा श्रीराम मंदिर निर्माण में भी अपनी पेंशन से सहयोग प्रदान किया है। साथ ही अनेक मंदिरों, स्कूलों और अस्पतालों के जीर्णाेद्धार में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।
कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव फैंस क्लब, राष्ट्रीय सेवा परिषद, शीतला प्रसाद फूलमती देवी शिक्षा संस्थान एवं मां अकलेश शक्ति सदन परिवार का विशेष सहयोग रहा। समारोह में परिवारजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

No comments:
Post a Comment