<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, January 28, 2026

भाकियू के प्रतिनिधि मण्डल ने डीएम को सौंपा 8 सूत्रीय मांग पत्र


बस्ती। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि मण्डल ने किसान समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर   जिलाध्यक्ष गौरीशंकर  चौधरी के नेतृव में जिलाधिकारी को 8 सूत्रीय पत्र सौंपा। मांग किया कि समस्याओं का प्रभावी निस्तारण कराया जाय।
डीएम को सौंपे पत्र में माह के तृतीय बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में किसान समाधान दिवस आयोजित कराने, गोविन्दनगर शुगर फैक्ट्री पर किसानों का बकाया भुगतान कराने, अठदमा चीनी मिल से नियमानुसार किसानों का बकाया भुगतान कराने, जंगली जानवरों से फसलों का बचाव कराने, मुआवजा दिलाने, वैध पशु बाजार उपलब्ध कराने, शिक्षको से केवल शिक्षा का कार्य कराये जाने, बहादुरपुर विकास खण्ड क्षेत्र के जसईपुर गांव में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव प्रसाद पाठक ‘हंसराज’ के उपेक्षित  प्रतिमा का सौन्दर्यीकरण कराये जाने, ओडवारा रेलवे लाइन का बैरीकेटिंग हटाये जाने आदि की मांग शामिल है।
ज्ञापन देने के बाद भाकियू के पूर्वान्चल अध्यक्ष अनूप कुमार  चौधरी, पूर्वान्चल उपाध्यक्ष शोभाराम ठाकुर, डा. आर.पी. चौधरी, जयराम   चौधरी आदि, रामचन्द्र सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया है। समुचित समाधान न हुआ तो भाकियू आन्दोलन को बाध्य होगी। इस मौके पर मुख्य रूप से  विनय चौधरी,  त्रिवेणी चौधरी, जगदम्बा प्रसाद, तिलकराम, गंगाराम, ब्रम्हदेव चौधरी, आज्ञाराम, रमेश चन्द्र आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages