<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 27, 2026

यूनीक साइंस एकेडमी में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। यूनीक साइंस एकेडमी, रौता बस्ती में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत भव्यता और देशभक्ति के माहौल में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रेसिडेंट सुनील कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान हुआ।

कार्यक्रम में प्रेसिडेंट सुनील कुमार श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता व क्रांतिकारियों को माल्यार्पण करते हुए नमन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत तान्या ग्रुप की सरस्वती वंदना से हुई।

नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। काव्या ग्रुप ने ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुति देकर भारतीय सैनिकों की वीरता और शौर्य को जीवंत रूप में दर्शाया, जिससे उपस्थित लोगों में देशभक्ति का उत्साह भर गया। वहीं अनुराग ग्रुप ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को मंच पर उतारते हुए हंसते-हंसते फांसी पर झूलने का दृश्य प्रस्तुत कर शहीदों की अमर गाथा को याद दिलाया।

शौर्य पांडेय ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यदि युवा पीढ़ी के जोश और ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग किया जाए तो देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अंशू उपाध्याय एवं सानिया खातून ने किया।

कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा वीर सपूतों को स्मरण करते हुए वंदे मातरम् गीत और भारत माता के जयघोष के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त परिवार उपस्थित रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages