<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 27, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में हर्षोल्लास से मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता



गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग, गोरखपुर के प्रांगण में आज 77वाँ गणतंत्र दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, आचार्यों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सत्यपाल सिंह (प्रोफेसर, भौतिकी विभाग, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर) द्वारा ध्वजारोहण एवं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन से हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों का परिचय कराया।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, अध्ययन और राष्ट्रसेवा को जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि तकनीक और संस्कार का संगम ही भारत को विश्वगुरु बनाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अभियंता ओम शंकर मौर्य (पूर्व महाप्रबंधक, टेहरी गढ़वाल परियोजना) ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—की रक्षा पर बल दिया। साथ ही युवा पीढ़ी में नैतिकता, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया।

छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया, जबकि आभार ज्ञापन उप-प्रधानाचार्या रुक्मिणी उपाध्याय ने व्यक्त किया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता सह भाग संघचालक महानगर दक्षिण शिवशंकर जी, महेश अग्रवाल (कोषाध्यक्ष, विद्यालय समिति), डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी, डॉ. गणेश श्रीवास्तव, बलराम अग्रवाल, मृत्युंजय शुक्ला, पुष्पा सिंह (मातृ भारती), विद्यालय के पूर्व छात्र, पदाधिकारी, अभिभावक एवं समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages