<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 27, 2026

डीआईजी बस्ती ने 77वें गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, पुलिसकर्मियों को मिला उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता



बस्ती। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय संविधान के मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। डीआईजी बस्ती ने परिक्षेत्र पुलिस की ओर से सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी।

समारोह के दौरान डीआईजी ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए रेंज कार्यालय मीडिया सेल प्रभारी निरीक्षक बीरबहादुर यादव को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया। वहीं वाचक कार्यालय में कार्यरत उप निरीक्षक रमेश यादव को गृह मंत्रालय भारत सरकार का अति उत्कृष्ट सेवा मेडल तथा गोपनीय कार्यालय में कार्यरत उप निरीक्षक ओंकार नाथ ओझा को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (रजत) वर्दी पर धारण कराया गया। इसके अतिरिक्त अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी गईं।

डीआईजी बस्ती ने अपने संबोधन में प्रत्येक पुलिसकर्मी से बिना किसी भेदभाव के दृढ़ता, शौर्य और टीम भावना के साथ कार्य करने तथा आमजन की निस्वार्थ सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर परिक्षेत्रीय कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages