<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 27, 2026

जीवीएम कान्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जीवीएम कान्वेंट स्कूल के परिसर में देश का 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे विद्यालय में देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की संरक्षिका श्रीमती मानता देवी द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके पश्चात सरस्वती वंदना, समूह नृत्य, एकल नृत्य, गायन, भाषण एवं नाटकों का जीवंत मंचन प्रस्तुत किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कक्षा प्लेवे के बच्चों ने “आई लव माय इंडिया”, बेबी क्लास ने “फिर भी दिल है हिंदुस्तानी”, एलकेजी ने “जय हो”, यूकेजी ने “जलवा” गीत पर आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कक्षा 1 से “वो देश मेरे”, कक्षा 2 से “संदेशे आते हैं”, कक्षा 3 से “बम बम भोले”, कक्षा 4 से “तेरी मिट्टी में” तथा कक्षा 5 से “इंडिया वाले” गीत पर समूह नृत्य ने दर्शकों में जोश भर दिया।

मोहम्मद आबिदीन अंश, शौर्य, हर्षदीप एवं श्रेया ने अपने ओजस्वी भाषणों से उपस्थित जनसमूह को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। एकल नृत्य में शमीम, तान्या, वैष्णवी एवं आयांश अहमद ने शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।

विद्यालय के शिक्षक पवन, जितेंद्र एवं महिमा ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राजश्री, अक्षरा, ज्योति एवं श्रद्धा द्वारा प्रस्तुत नाटक रहा, जिसमें मोबाइल फोन के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रेया, श्रेयांशी, राजश्री एवं श्रद्धा ने प्रिंस सर एवं नमरा मैम के संरक्षण में किया। इस अवसर पर राकेश, राजेश, गिरीश, जितेंद्र, प्रवीण, पवन, आनंद, जैग, सुशील, दीपेंद्र, सावित्री, पूजा, ममता, शबनम, मीनाक्षी, ज्योति, खुशबू, श्रेया, अलीशा, रुबीना, महिमा, हिना, अनीता, रेशमा, निगत, शिवानी, प्रीति, खुशी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages