<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 27, 2026

राजन इंटरनेशनल एकेडमी में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता



बस्ती। राजन इंटरनेशनल एकेडमी के परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, देशप्रेम और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खलीलाबाद (संत कबीर नगर) के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ “जय चौबे” रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया तथा विद्यार्थियों को संबोधित किया।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत को स्वतंत्रता लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद प्राप्त हुई। 26 जनवरी 1950 को देश ने अपना संविधान अंगीकार कर एक सशक्त लोकतंत्र की नींव रखी। 77वां गणतंत्र दिवस राष्ट्र के लिए विशेष महत्व रखता है। आज भारत हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और अमर शहीदों के सपनों को साकार करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

विद्यालय की प्रबंध निदेशक (एमडी) शिखा चतुर्वेदी ने दीप प्रज्वलन करते हुए संस्था के सूत्रधार स्वर्गीय सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का दिन है, क्योंकि इसी दिन देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू हुई। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस दोनों राष्ट्रीय पर्व देश में अत्यंत सम्मान और गौरव के साथ मनाए जाते हैं।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि, कार्यकारी निदेशक संजीव पांडे एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या सानू एंटनी द्वारा मां सरस्वती तथा शिक्षा जगत के मालवीय कहे जाने वाले स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बच्चों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से अभिभूत होकर मुख्य अतिथि ने उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यकारी निदेशक संजीव पांडे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गणतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि भारतीय गणतंत्र की विकास यात्रा अनेक चुनौतियों के बावजूद निरंतर आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाचार्या सानू एंटनी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन जितेंद्र यादव ने किया।

इस अवसर पर पुनीता पाण्डेय, अमित मिश्रा, सौरभ पाण्डेय, शुभम पटेल, शिवांश उपाध्याय, देविका गुप्ता, रेखा श्रीवास्तव, प्रमिला शुक्ला, आकृति साहू, दीपांजलि, पूनम गुप्ता, शिप्रा, सुषमा, रजनी श्रीवास्तव, स्वेता त्रिपाठी, फातिमा सिद्दिकी, दिव्या, संजू गुप्ता, नैंसी, तहिया, शिक्षा बरनवाल, रिया, तहजीब, नन्दनी, फरहद फातिमा, प्रभा त्रिपाठी, सुष्मिता मन्ना, रितिका गुप्ता, वेदिका गुप्ता, रूपा, पलक, आकृति पाण्डेय, मानसी सिंह, नीलम श्रीवास्तव, प्रियंका यादव, नीशू, माया शुक्ला, हर्षिका, रजनी शुक्ला, आँचल सेठी, श्रद्धा पाण्डेय, ज्योति पाण्डेय, मनीषा गुप्ता, अनु, दीपाली, ऋचा, स्वप्निल, गरिमा, दीपिका दूबे, दिशा शीतल, अदिति, नेहा अबरोल, प्रिया श्रीवास्तव, अनूप, सुमन दूबे, शहनाज, अर्चना द्विवेदी, अर्चना पटेल, अयान, प्रकाश, रीमा रोबैलो, जरीन, ज्वेल, चंदन, कुशाग्र, शेख शायरा, शिवम, राम स्वरूप, यशु, हर्षित, रचित, प्रदीप, गोपाल सिंह, संजय, नलिन, खदीजा, रवि सरन, मनीष राय, जितेंद्र कुमार मिश्र, सुब्रत दुबे, दीपांशी पाण्डेय, अब्दुल असद, वर्षा जायसवाल, दुर्गेंद्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages