<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 27, 2026

आज पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक, हड़ताल पर गए कर्मचारी; ये है वजह


नई दिल्ली। अगर आप आज यानी 27 जनवरी को बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। मंगलवार को देशभर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल होने वाली है। इस हड़ताल का ऐलान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने किया है। ऐसे में ज्यादातर सरकारी बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है।
- क्यों हड़ताल पर गए कर्मचारी?
इस हड़ताल का मुख्य कारण बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से चल रही मांग है। यूनियन चाहती हैं कि बैंकों में भी सप्ताह में सिर्फ पांच दिन काम हो और दो दिन छुट्टी मिले। उनका कहना है कि दूसरे सरकारी दफ्तरों की तरह बैंक कर्मचारियों को भी शनिवार और रविवार दोनों दिन अवकाश मिलना चाहिए। यूएफबीयू के अनुसार, मार्च 2024 में भारतीय बैंक संघ के साथ वेतन समझौते के दौरान सभी शनिवार को छुट्टी देने पर सहमति बनी थी। लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया। इसी देरी के विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं।
- अभी क्या है व्यवस्था?
अभी की व्यवस्था में बैंक कर्मचारियों को हर महीने केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी मिलती है। बाकी शनिवार को काम करना पड़ता है। यानी महीने में दो हफ्ते कर्मचारियों को छह दिन लगातार ड्यूटी करनी होती है। यूनियनों का कहना है कि यह व्यवस्था अब ठीक नहीं है।
- हड़ताल में कौन-कौन से बैंक हैं शामिल?
इस हड़ताल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और इंडियन बैंक जैसे बड़े सरकारी बैंक शामिल हैं। कई जगहों पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
- डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू
हालांकि, बैंक ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप, एटीएम और डिजिटल पेमेंट सेवाएं चालू रहेंगी। लेकिन शाखा से जुड़े काम जैसे केवाईसी अपडेट, नया खाता खुलवाना या चेक जमा करना आज के दिन संभव नहीं होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages