वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी में 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री तथा उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश पाठक जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में उपलब्ध खेल एवं प्रशिक्षण सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वॉलीबॉल खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू भी संपन्न हुआ, जिससे प्रदेश में खेल विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा, मार्गदर्शन और नेतृत्व में देश में आधुनिक खेल अवसंरचना का व्यापक विकास हुआ है। इसी का सकारात्मक परिणाम है कि आज भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में भाग लेकर पदक जीत रहे हैं और देश का मान बढ़ा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने आयोजन को अपना आशीर्वाद देने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।


No comments:
Post a Comment