<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, January 28, 2026

रोल प्रेक्षक अखिलेश सिंह का 31 जनवरी को जनपद बस्ती भ्रमण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत रोल प्रेक्षक/आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश सिंह का जनपद बस्ती में भ्रमण कार्यक्रम 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को निर्धारित किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रोल प्रेक्षक द्वारा दिनांक 31 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे से जनपद की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 03-03 पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया जाएगा।

इसके उपरांत सायं 04.00 बजे से 04.30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।

वहीं सायं 04.30 बजे से 05.00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के सांसद, विधायक एवं समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages