बस्ती। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25 जनवरी 2026 को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्देश दिये गये है। इसके अन्तर्गत मतदाता जागरूता से संबंधित जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेंगा।
उन्होने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 के अवसर पर मतदाताओं को जागरूक किए जाने हेतु 25 जनवरी 2026 को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से जनपद स्तर पर माध्यमिक शिक्षण संस्थानों को छात्र-छात्राओं द्वारा बहुउद्देशीय हाल, राजकीय इण्टर कालेज बस्ती में मतादाता शपथ लिए जाने एवं मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्वागत गीत, मतदाता जागरूकता गीत, मतदाता जागरूकता नृत्य व नुक्कड नाटक आदि का आयोजन किया जायेंगा। इस अवसर पर पूर्वान्ह 11 बजे समस्त एकत्रित छात्र-छात्राओं एवं अधिकारियो-कर्मचारियों द्वारा सामूूहिक रूप से मतदाता शपथ लिया जायेंगा। मतदाता शपथ के पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

No comments:
Post a Comment