वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ बस्ती में 15 जनवरी 2026, दिन गुरुवार को खिचड़ी सामूहिक सहभोज का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगा।
गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सामूहिक सहभोज का उद्देश्य सनातन संस्कृति के मूल्यों का स्मरण कराना तथा समाज में परस्पर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण करने से सामाजिक समरसता को बल मिलता है।
श्री त्रिपाठी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे 15 जनवरी 2026, गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे से अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों के साथ गायत्री शक्तिपीठ पहुंचकर इस पुण्य कार्यक्रम में सहभागिता करें और आयोजन को सफल बनायें।
.jpg)
No comments:
Post a Comment