<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 15, 2026

अयोध्या–मनकापुर रूट को मिलेगी नई क्षमता कटरा–टिकरी रेल खण्ड के दोहरीकरण को 151.24 करोड़ की मंजूरी

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्वोत्तर रेलवे के मनकापुर–अयोध्या खण्ड के अंतर्गत कटरा–टिकरी रेल खण्ड (15.35 किलोमीटर) के दोहरीकरण को 151.24 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृति प्रदान की है। इससे पहले मनकापुर–टिकरी एवं कटरा–अयोध्या खण्ड के दोहरीकरण को मंजूरी मिल चुकी है। अब इस स्वीकृति के साथ ही मनकापुर से अयोध्या तक संपूर्ण रेल खण्ड के दोहरीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

कटरा–टिकरी रेल खण्ड उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में स्थित है। अयोध्या–मनकापुर रेल खण्ड के एक छोर पर उत्तर रेलवे के बाराबंकी–अयोध्या–जौनपुर तथा दूसरे छोर पर पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती–गोंडा रेल खण्डों का दोहरीकरण पहले ही पूरा किया जा चुका है।

अयोध्या–मनकापुर दोहरीकरण परियोजना के पूर्ण होने से इस मार्ग की लाइन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे अयोध्या इंटरचेंज प्वाइंट पर यात्री एवं माल यातायात के लिए पाथ की उपलब्धता बढ़ेगी, साथ ही गोरखपुर से लखनऊ वाया अयोध्या रेल खण्ड की क्षमता में भी इजाफा होगा। इसके परिणामस्वरूप भविष्य में मांग के अनुरूप ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी।

उल्लेखनीय है कि गोरखपुर से अयोध्या और लखनऊ होते हुए प्रयागराज जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी इसी रूट पर संचालित होती है। दोहरीकरण से इस मार्ग पर ट्रेनों की समयबद्धता, गति और संचालन क्षमता में सुधार होने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages