वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम औराडाड़ के पास से एक अभियुक्त को 02 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साधू उर्फ मो. अजीज पुत्र रुआब अली निवासी सेमरी गनेशपुर, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय सर्वाेच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेश-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया तथा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस प्रशासन ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान को और अधिक सख्ती से जारी रखने की बात कही है।

No comments:
Post a Comment