बस्ती। अठदमा रुधौली स्थित बजाज हिन्दुस्तान शुगर मिल में किसानों ने अपनी लंबित भुगतान की समस्या को लेकर आज ज्ञापन सौंपा। किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन के जिला अध्यक्ष कुंवर जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में 15 दिन के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई।
कन्हैया यादव (भारतीय प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी), जिला प्रभारी अभय शुक्ला, प्रदेश सचिव महेंद्र यादव सहित कई किसान नेता व कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे। सभी ने चेतावनी दी कि यदि भुगतान नहीं किया गया तो किसान मिल का घेराव कर धरना देंगे।
यूनिट हेड शैलेन्द्र मिश्रा ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि किसानों की सभी समस्याओं का 15 दिन के भीतर समाधान कर दिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment