सिद्धार्थनगर। जनपद के लोटन ब्लॉक में 108 एंबुलेंस सेवा के तहत एक सराहनीय मामला सामने आया है। एंबुलेंस संख्या यूपी 32 ईजी 4601 में तैनाद ईएमटी पायलट की सुझ-बूझ से एक गर्भवती महिला ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया।
प्रसूता को अस्पताल लाने गई थी एंबुलेंस पीटता को अपने एंबुलेंस में शिफ्ट किया और हॉस्पिटल के लिए निकले अचानक प्रसव पीड़ा तेज होने लगी। मौके पर मौजूद एमटी प्रदीप कुमार और पायलट कृष्ण कुमार शुक्ला की सूझ-बूझ व तत्परता से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया।
प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों को सुरक्षित स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी लोटन में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई, जिसकी स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

No comments:
Post a Comment