सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई में शुक्रवार को जिलेभर से पहुँचे फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं।
आज 5 दिसंबर को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कुल 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 3 मामले मारपीट से संबंधित रहे, जबकि शेष 4 शिकायतें अन्य गंभीर विषयों से जुड़ी थीं।
SP डॉ. महाजन ने सभी फरियादियों की समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनीं तथा संबंधित थाना/शाखा को प्रत्येक प्रकरण का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के माध्यम से जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment