सिद्धार्थनगर। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को जागरूक बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बांसी पुलिस ने एक और सराहनीय सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसी सुश्री रोहिणी यादव के मार्गदर्शन में थाना बांसी पुलिस ने साइबर ठगी की शिकार एक महिला को उसकी मेहनत की कमाई वापस दिलाकर मानवता और पेशेवर दक्षता का उदाहरण पेश किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना बांसी के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक व उनकी साइबर टीम ने NCRP पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर तत्परता दिखाते हुए आवेदिका विद्योत्मा पत्नी राजकुमार, निवासी दुर्गवा, थाना बांसी के खाते से ठगी करके निकाली गई ₹9,900/- की राशि सफलतापूर्वक रिकवर करा ली। पुलिस के त्वरित प्रयासों से राशि वापस मिलने पर पीड़िता ने पूरी टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
सफलता के पीछे यह रही टीम
मृत्युंजय पाठक – प्रभारी निरीक्षक, थाना बांसी
उ०नि० शम्स जावेद खान – थाना बांसी
कंप्यूटर ऑपरेटर विकास सिंह – थाना बांसी
का० विनोद चौहान – थाना बांसी
जनपद में साइबर ठगी पर प्रभावी कार्रवाई और जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान लगातार सकारात्मक परिणाम दे रहा है। बांसी पुलिस की त्वरित कार्रवाई न केवल पीड़ितों को राहत दे रही है बल्कि जनता में साइबर सुरक्षा को लेकर भरोसा भी मजबूत कर रही है।

No comments:
Post a Comment