<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, December 5, 2025

वृद्धजनों के नाम सेवा समर्पित : अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर उत्थान बस्ती का सेवा अभियान

बस्ती। अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्थान बस्ती चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बनकटा स्थित वृद्धाश्रम में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों का हालचाल पूछा, उन्हें सम्मानपूर्वक भोजन कराया और दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्रियाँ वितरित कीं।


मुख्य संरक्षक अभिषेक दूबे ने कहा कि सेवा की भावना को जीवित रखना ही इस दिवस का वास्तविक उद्देश्य है। वृद्धजनों का सम्मान और सहयोग हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि उत्थान बस्ती समय-समय पर जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य करती रहती है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संस्था के अध्यक्ष दिव्यांशु दूबे ने वृद्धजनों को समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि उनकी देखभाल और सम्मान किसी भी सभ्य समाज की पहचान है। उन्होंने बताया कि वितरित सामग्री में खाद्य पदार्थ, व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुएँ, गर्म वस्त्र आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में संस्था के दर्जनों स्वयंसेवकों ने मिलकर सक्रिय योगदान दिया।

इस अवसर पर अभिषेक पाण्डेय, जीवन नितिन दुबे, श्रवण पाण्डेय, अनुराग मिश्रा, अभिषेक चौधरी, अरविंद उपाध्याय, सौरभ पाठक, हिमांशु मिश्रा, अंश श्रीवास्तव, पुष्पांग उपाध्याय, विवेक यादव, गौरव बरनवाल सहित कई सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने वरिष्ठजनों के साथ समय बिताया और उनके स्वस्थ व खुशहाल जीवन की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages