<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, December 5, 2025

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान–2025 : जिलाधिकारी ने नौगढ़ में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान–2025 के तहत तहसील नौगढ़ में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन. ने निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न मतदान क्षेत्रों में पहुँचकर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।


जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 में घर-घर गणना की अवधि बढ़ाकर 11 दिसंबर 2025 तक कर दी गई है।

निरीक्षण के दौरान DM ने बीएलओ को उपलब्ध कराए गए गणना प्रपत्र (एन्न्यूमरेशन फॉर्म) और मतदाताओं द्वारा भरे गए फॉर्म की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि लेखपाल और बीएलओ आपसी समन्वय स्थापित कर हर मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुँचाना सुनिश्चित करें।
मतदाताओं से फॉर्म भरवाने के बाद उन्हें बीएलओ, रोजगार सेवक और ग्राम प्रधानों के माध्यम से एकत्र करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, गणना प्रपत्रों की ऑनलाइन फीडिंग में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया।

जिन बीएलओ ने 100% कार्य पूरा कर लिया है, उन्हें अन्य बीएलओ की सहायता कर शेष कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए कहा गया। तहसील शोहरतगढ़ में शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन पूरा करने वाले BLO को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, तहसीलदार और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages