बस्ती। संकट में दूसरों की ज़िंदगी बचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को HDFC बैंक, बड़े बन शाखा, के संयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व शाखा प्रबंधक चन्द्रशेखर सिंह और ऑपरेशन हेड सुनील पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर कुल 20 लोगों ने रक्तदान किया।
मुख्य अतिथि और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने कहा कि रक्तदान के द्वारा हम दूसरों की जान बचाने का माध्यम बनते हैं। यह एक पुण्य और सराहनीय कार्य है। उन्होंने HDFC बैंक की इस पहल की भी प्रशंसा की।
रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से अंकित सिंह, सन्तोष शुक्ल, अंकुर रावत, मारूति त्रिपाठी, विजय मिश्र, सुधाकर यादव, वैभव श्रीवास्तव, विवेक कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अमित कुमार, अरूण वर्मा, सुभाष चन्द्र, रतन शर्मा, अमन आदि का विशेष योगदान रहा।
HDFC बैंक की यह पहल स्थानीय समाज में एक प्रेरक संदेश साबित हुई, जो समाज सेवा और मानवता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगी।

No comments:
Post a Comment